श्रीनगर। उपायुक्त अक्षय लबरू ने वीरवार को 30 करोड़ रुपये की लागत वाले सनत नगर फ्लाईओवर पर चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिए मौके पर निरीक्षण किया। यह प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना शहर के व्यस्त बाईपास कॉरिडोर पर ट्रैफिक जाम कम करने के उद्देश्य से बनाई जा रही है। उपायुक्त ने कार्य की गति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया तथा परियोजना पर चल रहे शेष कार्यों की स्थिति जानी। डीसी को अवगत कराया गया कि फ्लाईओवर परियोजना का 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। चानापोरा की ओर से एप्रोच रोड को मैकडमाइज कर वाहन चलाने योग्य बना दिया गया है जबकि हैदरपोरा की ओर का कार्य अंतिम चरण में है। ब्यूरो