फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूः मरम्मत कार्य के चलते घंटों गुल रही बिजली ने किया परेशान

Mon, 16 Oct 2017 12:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रिड स्टेशन में रविवार को मरम्मत कार्य को लेकर बिजली विभाग ने सात घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रखी। जिस कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह आठ बजे से बंद हुई बिजली दोपहर बाद करीब तीन बजे बहाल हुई।
विज्ञापन


जबकि विभाग ने बिजली का कट आठ से एक बजे तक रखा था। बिजली के लंबे कट के चलते लोग गर्मी से परेशान रहे। रविवार को छुट्टी होने के कारण लोगों की छुट्टी भी बिजली बंद की भेंट चढ़ गई।  

लोगों का कहना था कि विभाग को यदि बिजली बंद रखनी है तो कुछ घंटे ही रखे, लेकिन इतने लंबे कट लगाए जाने से काम भी प्रभावित हुए। सबसे ज्यादा काम बिजली की दुकान करने वाले दुुकानदारों को हुई। बिजली बंद रहने से उनका आधे से ज्यादा दिन खाली बैठने में ही चला गया, क्योंकि लंबे कट से दुकान में ग्राहक कम ही पहुंचे।
विज्ञापन


लोगों की मोबाइल की बैटरी भी जबाव दे गई। इससे उन्हें मोबाइल चार्ज करने में परेशानी हुई। लोगों का कहना था कि अब त्योहार का सीजन चल रहा है उस पर विभाग ने पहले से ही बिजली के लंबे लंबे कट लगाने शुरू कर दिए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें