फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: खंभों और तारों के बीच सुरक्षा सबसे जरूरी, बिजली हादसों से बचाव के लिए 40 लाइनमैन को दी गई ट्रेनिंग

Fri, 27 Nov 2026 05:55 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू में 'जीरो एक्सीडेंट' मिशन के तहत 40 लाइनमैन को बिजली कार्यों के दौरान सुरक्षा नियमों, एसओपी, पीपीई, अर्थिंग और सुरक्षित शटडाउन का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
40 लाइनमैन को दी गई ट्रेनिंग - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली से होने वाले हादसों को रोकने और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक इंस्पेक्शन डिवीजन जम्मू ने 40 लाइनमैन के लिए सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम जम्मू-कश्मीर पावर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट (जेकेपीडीडी) के 'जीरो एक्सीडेंट' मिशन के तहत आयोजित किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन


प्रशिक्षण में इलेक्ट्रिक डिवीजन-I, सब-ट्रांसमिशन डिवीजन-I और इलेक्ट्रिक डिवीजन-III, जेपीडीसीएल जम्मू के लाइनमैन शामिल हुए। विभाग के प्रशिक्षकों ने कर्मचारियों को बिजली से जुड़े कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने सप्लाई बंद करने और लाइन को सुरक्षित तरीके से आइसोलेट करने, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) का सही इस्तेमाल तथा उचित अर्थिंग के बारे में जानकारी दी।

प्रशिक्षकों ने लाइनमैन को रखरखाव और बिजली आपूर्ति बहाल करने के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि काम के दौरान सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए और निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करना बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान मेडिकल टीम ने सीपीआर का प्रदर्शन भी किया। इसके जरिए कर्मचारियों को कार्यस्थल पर किसी आपात स्थिति में लोगों की जान बचाने के लिए जरूरी प्राथमिक कौशल सिखाए गए।

कार्यक्रम का आयोजन कार्यकारी अभियंता भानु प्रताप सिंह जम्वाल के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने नियमित सुरक्षा प्रशिक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि विभाग भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रखेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें