फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन को राजनीति से रखा जाए दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जम्मू के चुनाव को एक दिन शेष है। इससे पहले वीरवार को हाईकोर्ट में बैठक की गई। इसमें चुनाव लड़ने वाले प्रधान पद के सभी चारों उम्मीदवार मुख्य रूप से शामिल हुए। सभी वोटरों (वकीलों) ने बार एसोसिएशन को राजनीति से दूर रखने की मांग की। उम्मीदवारों ने आश्वासन दिया कि जीत के बाद मांगें पूरी की जाएंगी। बता दें कि बार चुनाव तीन साल बाद होने जा रहा है। 28 अगस्त को सुबह नौ से लेकर शाम चार बजे तक मतदान होगा। 29 अगस्त को सुबह 11 बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन

------
ये सवाल उठाए गए
- कोविड 19 की तीसरी लहर में क्या वकीलों को वित्तीय सहायता और अन्य सहायता मिलेगी
- क्या मैनिफेस्टों में शामिल बातें पूरी न होने पर उम्मीदवार इस्तीफा देंगे
- बार एसोसिएशन को पूरी तरह से स्वतंत्र रूप से काम करना होगा, इसमें राजनीतिकरण न हो
- जम्मू से बाहर रहने वाले वकीलों को भी मतदान में शामिल किया जाए
- बार के किसी भी आंदोलन को बीच में न छोड़ा जाए
-----
उम्मीदवारों ने किए वादे
प्रधान पद के लिए कुल चार उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें अशोक शर्मा, निर्मल कोतवाल, एमके भारद्वाज और रंजीत सिंह जमवाल शामिल हैं। उम्मीदवारों ने वोटरों के सवालों पर आश्वासन दिया कि उनकी हर बात पर ध्यान दिया जाएगा। कहा कि वे लोग वोटरों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए तो इस्तीफा दे देंगे।
----
सोशल मीडिया बना प्रचार का सहारा
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की सरगर्मिंयां अब अंतिम दौर में हैं। 28 अगस्त को उम्मीदवारों की किस्मत पेटियों में कैद हो जाएगी। लेकिन इसके पहले उम्मीदवार अपनी जीत के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। एक तरह से अब उम्मीदवारों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वकीलों तक निजी तौर पर पहुंचने से लेकर उनके घरों तक उम्मीदवार दस्तक दे रहे हैं। खास तौर पर सोशल मीडिया पर उम्मीदवार वोटरों से अपील कर रहे हैं और वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें