फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक गुप्ता बने वेयर हाउस ट्रेडर्स फेडरेशन के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। वेयर हाउस ट्रेडर्स फेडरेशन के चुनाव में पूर्व महासचिव दीपक गुप्ता ने अध्यक्ष पद पर भारी मतों से जीत दर्ज की है। कुल 540 मतों में से दीपक गुप्ता को 414 और प्रतिद्वंद्वी सुनील गुप्ता को 121 मत हासिल हुए। पांच वोट अमान्य घोषित किए गए।
विज्ञापन

ग्रेटर कैलाश स्थित भारत रिजेंसी में बनाए गए मतदान केंद्र में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतदान प्रक्रिया पूरी हुई। मतगणना के बाद चुनाव अध्यक्ष राजेश बडगोत्रा ने बताया कि कुल 566 मतदाताओं में से 540 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में मुनीश महाजन ने 326 और धीरज महाजन को 206 वोट हासिल हुए। आठ वोट अमान्य घोषित हुए।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अभिमन्यु गुप्ता ने 358 वोट हासिल कर जीत दर्ज की और प्रतिद्वंद्वी संदीप गुप्ता को 178 मत मिले। चार वोट अमान्य घोषित हुए। महासचिव पद पर हुए चुनाव में शाम लाल लंगर विजयी रहे। उन्हें 370 वोट हासिल हुए। इस पद के लिए प्रतिद्वंद्वी नरेश गुप्ता को 169 वोट मिले। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
विज्ञापन

---------
विशाल गुप्ता सचिव और अमित कोषाध्यक्ष बने
सचिव पद पर हुए चुनाव में विशाल गुप्ता को 421 व राजेश गुप्ता को 115 वोट हासिल हुए। चार मत अमान्य घोषित किए गए।
कोषाध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में अमित गुप्ता ने बाजी मारी। उन्हें 338 वोट हासिल हुए। नमन गुप्ता को 197 वोट मिले। पांच वोट अमान्य घोषित हुए।
----------
विजेताओं को कंधों पर उठाकर
समर्थकों ने मनाया जीत का जश्न
संभाग की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस ट्रेडर्स फेडरेशन चुनाव के नतीजे घोषित होते ही समर्थकों ने अध्यक्ष निर्वाचित हुए दीपक गुप्ता को कंधों पर उठा लिया। समर्थकों ने नाच-गाकर जश्न मनाया। इसी तरह अन्य विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने भी जश्न मनाया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने सभी मतदाताओं का आभार जताते कहा कि वह वेयर हाउस ट्रेडर्स के हितों को प्राथमिकता देंगे।
---------
फेडरेशन के अब तक के
सबसे युवा अध्यक्ष दीपक
जम्मू। वेयर हाउस ट्रेडर्स फेडरेशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने फेडरेशन के इतिहास में सबसे युवा अध्यक्ष बनने का कीर्तिमान रचा है। दीपक गुप्ता 40 साल की आयु में अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे। पूर्व में वह फेडरेशन के महासचिव रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें