फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

95 वर्षीय अमर देवी व्हील चेयर पर वोट डालने पहुंची

विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा के मतदान केंद्र में 95 वर्षीय अमर देवी भी वोट डालने पहुंची।
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। मतदान के लिए उम्रदराज लोगों का उत्साह भी देखने लायक था। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के पोलिंग बूथ पर 95 वर्षीय महिला ने मतदान किया। वह व्हीलचेयर पर आई थीं। जब उनसे पूछा गया कि वोट किसके लिए किया है तो कहने लगी सबका भला होना चाहिए, इसलिए मैंने वोट किया है।
विज्ञापन

बुजुर्ग के साथ आए लोगों ने बताया कि सुबह 7 बजे ही उन्होंने कमरे से आवाज लगानी शुरू कर दी कि मैंने वोट डालने जाना है। घरवालों के मना करने के बावजूद वह नहीं मानी और वोट डालने पहुंची। बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनका नाम अमर देवी है और वह हर चुनाव में मतदान करती आई हैं। जब तक सांस है तब तक वोट करती रहूंगी। उन्होंने अन्य लोगों को भी वोट डालने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें