फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में जम्मू संभाग से अधिक वोटर, प्रदेश में 76 लाख मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में परिसीमन के बाद नई मतदाता सूची बनाने का काम शुरू हो गया है। तीन साल बाद 18 साल की आयु पूरा करने वालों को मतदाता बनने का मौका मिला है। फिलहाल मसौदा सूची (ड्राफ्ट रोल) का प्रकाशन कर दिया गया है। 2019 की मतदाता सूची के अनुसार 90 सीटों में मतदाताओं की संख्या लगभग 76 लाख है। इनमें 39.45 लाख पुरुष और 36.38 लाख महिला मतदाता हैं। जम्मू जिले में सबसे अधिक 10.43 लाख और सबसे कम किश्तवाड़ में 1.55 लाख वोटर हैं। मसौदा सूची में नई सीटों में कितने मतदाता होंगे इसका भी ब्योरा है। कश्मीर में जम्मू संभाग से अधिक वोटर हैं।
विज्ञापन

चुनाव कार्यालय से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि 613 पोलिंग स्टेशन बढ़े हैं। अब कुल पोलिंग स्टेशन 11370 हो गए हैं। 2019 की मतदाता सूची के अनुसार कश्मीर संभाग में 39,80,506 और जम्मू संभाग में 36,02,868 मतदाता हैं। यानी कश्मीर संभाग में 3,77,638 मतदाता जम्मू संभाग से अधिक हैं। नई सूची तैयार में इस बात का खास ख्याल रखा जा रहा है कि कोई पात्र छूटने न पाए। इसके लिए राजनीतिक दलों को भी सतर्क व सक्रिय रहने को कहा गया है। ज्ञात हो कि परिसीमन होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सीटों की संख्या 83 से बढ़कर 90 हो गई है। नए मतदाताओं को जोड़ने का काम 24 अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा और 25 अक्तूबर को दावे व आपत्तियों के निपटारे के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलावार मतदाता (जम्मू संभाग)
जिला पुरुष महिला कुल
जम्मू 541512 501780 1043292
कठुआ 234437 206407 440844
सांबा 117299 108601 225900
उधमपुर 191669 169240 360909
रियासी 107970 96388 204358
राजोरी 219758 197344 417102
पुंछ 156263 144918 301181
रामबन 98794 88116 186910
डोडा 138727 128627 267354
किश्तवाड़ 79954 75064 155018
जिलावार मतदाता (कश्मीर संभाग)
जिला पुरुष महिला कुल
शोपियां 91011 80976 171987
कुलगाम 144113 131562 275675
अनंतनाग 304023 288154 592177
कुपवाड़ा 230195 217020 447215
बारामुला 330180 312119 642299
बांदीपोरा 116946 107794 224740
गांदरबल 91408 86298 177706
श्रीनगर 341468 312931 663399
बडगाम 229316 209152 438468
पुलवामा 180251 166589 346840
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें