घगवाल। पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास को विफल बनाते हुए पांच मवेशियों को मुक्त कराया है। घगवाल पुलिस ने जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाका लगाया कि किसी वाहन में अवैध रूप से पशु ले जाए जा रहे हैं। जब पुलिस ने नाके पर महिंद्रा गाड़ी जो कठुआ से सांबा की ओर आ रही थी, को रुकने का संकेत दिया तो चालक ने वाहन की गति तेज कर दी। नाके को तोड़ कर वह फरार होने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने गाड़ी का पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसमें पांच पशु थे, हालांकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने महिंद्रा को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। संवाद