जम्मू। उच्च न्यायलाय में यंग लायर्स एसोसिएशन के अब तक छह उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। वहीं, शनिवार को नामांकन का अंतिम दिन है। 18 दिसंबर को चुनाव होना है।
जानकारी के अनुसार रोहिता शर्मा ने प्रधान, यासिर खान ने महासचिव, अर्जुन सिंह ने प्रधान, अजय कुमार ने प्रधान, पवन बंदराल ने उपप्रधान, ज्योत्सना वैद ने महासचिव, केएस जोहल ने संयुक्त सचिव और नरेश शर्मा ने कैशियर के लिए पर्चा भरा है। रिटर्निंग अधिकारी नितिन बख्शी ने बताया कि अब तक आठ उम्मीदवारों ने अलग-अलग पदों के लिए नामांकन किए हैं। शनिवार को नामांकन भरने का अंतिम दिन होगा। सात दिसंबर तक उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। उम्मीदवारों ने चुनाव को लेकर प्रचार शुरू कर दिया है। खासकर सोशल मीडिया के जरिए मतदाताओं को रिझाया जा रहा है।