जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव पहले पांच चरणों में 19 अप्रैल को उधमपुर सीट पर, 26 अप्रैल जम्मू सीट पर, 7 मई को अनंतनाग-राजोरी सीट पर, 13 मई को श्रीनगर सीट पर और 20 मई को बारामुला सीट पर मतदान होगा।
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से लोगों को मतदान करने के प्रति जागरुक करने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस बीच जम्मू कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग में भी स्वीप कार्यक्रम की तरफ से मतदाता जागरूक अभियान चलाया गया। बर्फ के बीच लोकतंत्र की दीवार बना कर लोगों को अपना वोट देने के लिए प्ररित किया गया। इसका वीडियो चुनाव आयोग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा किया है।
विज्ञापन
भारतीय चुनाव आयोग ने इसे जारी करते हुए कहा कि 'घरों से बाहर निकलें। मतदान करें और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। चुनाव के राजदूत बनें और चुनाव का पर्व मनाएं।'
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव पहले पांच चरणों में 19 अप्रैल को उधमपुर सीट पर, 26 अप्रैल जम्मू सीट पर, 7 मई को अनंतनाग-राजोरी सीट पर, 13 मई को श्रीनगर सीट पर और 20 मई को बारामुला सीट पर मतदान होगा। देश भर में 543 लोकसभा क्षेत्रों के लिए लगभग 97 करोड़ मतदाता अपने मत का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं। 543 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होने वाले सात चरणों में होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
इससे पहले सात अप्रैल को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने कश्मीर की तीन लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। पीडीपी नेता सरताज मदनी ने घोषणा की कि महबूबा मुफ्ती कश्मीर के अनंतनाग-राजोरी निर्वाचन क्षेत्र से आम चुनाव लड़ेंगी। मुफ्ती अनंतनाग-राजोरी सीट से डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के नेता गुलाम नबी आजाद के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई में होंगी।
उधमपुर सीट से 2014 का आम चुनाव हारने के बाद आज़ाद पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
वाहीद पर्रा श्रीनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पूर्व राज्यसभा सदस्य मीर फयाज बारामुला सीट से पीडीपी की तरफ से चुनाव लड़ेंगे। आम चुनाव में भाजपा को चुनौती देने के लिए गठित भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन में नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी भागीदार हैं।