जम्मू-कश्मीर में चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी की है। नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। केंद्र शासित प्रदेश में 18 सितंबर को पहले चरण के चुनाव में 24 सीटों पर मतदान होगा।
विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 अगस्त है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 28 अगस्त को होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 30 अगस्त है।