फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election: जम्मू-कश्मीर के लिए चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना, 18 सितंबर को पहले चरण का मतदान; पढ़ें शेड्यूल

Tue, 20 Aug 2024 06:31 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर में चुनाव की तारीखों के बाद अब पहले चरण के लिए चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। 18 सितंबर को पहले चरण के लिए वोटिंग होगी।
विज्ञापन
मतदान (फाइल फोटो) - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी की है। नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। केंद्र शासित प्रदेश में 18 सितंबर को पहले चरण के चुनाव में 24 सीटों पर मतदान होगा। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 अगस्त है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 28 अगस्त को होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 30 अगस्त है।

विज्ञापन

तीन चरणों में होगा मतदान
जम्मू कश्मीर में पहले फेज के लिए गैजेट नोटिफिकेशन 20 अगस्त को जारी होगा, वहीं नामांकन की आखिरी तारीख 27 अगस्त होगी। उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 30 अगस्त होगी। 18 सितंबर को चुनाव होंगे। 

वहीं, दूसरे फेज के लिए गैजेट नोटिफिकेशन 29 अगस्त को जारी होगा, वहीं नामांकन की आखिरी तारीख 5 सितंबर होगी। उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 9 सितंबर होगी। 25 सितंबर को चुनाव होंगे। 

तीसरे चरण के लिए गैजेट नोटिफिकेशन 5 सितंबर को जारी होगा, वहीं नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर होगी। उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 17 सितंबर होगी। एक अक्तूबर को चुनाव होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें