जम्मू। तापमान बढ़ते ही शहर के नानक नगर और संजय नगर में बिजली ने परेशान करना शुरू कर दिया है। हालत यह है कि हर घंटे बिजली गुल हो रही है।
जब आती भी है तो वोल्टेज इतना कम होता है कि बिजली के उपकरण सुचारू ढंग से काम नहीं कर पाते। हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोमवार को शाम चार बजे गायब हुई लाइट रात 12 बजे आई। अधिकारी कहते हैं कुछ इलाकों में समस्या है, इसका समाधान किया जा रहा है।
गरमी के पिछले सीजन तक यह तर्क दिया जाता था कि स्थानीय लोगों ने मीटर में गडबड़ी कर रखी है जिसके कारण क्षमता से ज्यादा लोड हो जाता है, जिसके कारण वोल्टेज के अलावा लोड शेडिंग भी होता है। अब लगभग पूरे इलाके में आधुनिक स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं। इसके बावजूद समस्या अपनी जगह बरकरार है। जबकि शहर के दूसरे इलाकों में बिजली आपूर्ति और वोल्टेज दोनों की स्थिति सामान्य है। बिजली विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि लाइन चल रही है। कुछ इलाकों में दिक्कत है। इसका समाधान किया जा रहा है।
समस्या का हल किया जा रहा है। खंभों से दिक्कत चल रही है।
-पीडी सिंह,एक्सइएन (बिजली विभाग)