फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बग्गन पंचायत में अघोषित कटौती से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपजिले की बग्गन पंचायत में बिजली की अघोषित कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सरपंच सुरेंद्र सिंह रिशु ने बताया कि चार हजार से अधिक आबादी वाली पंचायत में अघोषित बिजली कटों से लोग बहुत परेशान हैं। कब बिजली आएगी और कब चली जाएगी इसका कोई पता नहीं है। इस कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बग्गन अपर में बिजली के खंभों की कमी होने के चलते कई स्थानों पर तार पेड़ों से लटकाए गए हैं। बारिश या तूफान आने पर घंटों बिजली गुल रहती है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कई बार सरकार और विभाग से पंचायत में बिजली के खंभे लगाने के की मांग की गई, लेकिन अभी तक स्थिति जस के तस है। उन्होंने विभाग से जल्द से बिजली के खंभे लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें