फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में खेल पॉलिसी को लागू करने को किए जाएंगे प्रयास: मंत्री चेतन चौहान

Sun, 10 Nov 2019 11:48 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
मंत्री चेतन चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में खेल पॉलिसी को लागू करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। केंद्र सरकार से भी संपर्क किया जाएगा। ये बातें अखिल भारतीय क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड व प्रांतीय रक्षक दल विभाग के मंत्री चेतन चौहान ने जीजाबाई खेल सम्मान समारोह में कही। उन्होंने कहा कि राज्य को यूटी का दर्जा मिलने से खेल पॉलिसी लागू होने का रास्ता साफ हो गया है। इससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन


चौहान ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर क्रीड़ा भारती खेलों को बढ़ावा दे रही है। ग्रामीण इलाकों में मैदानों का निर्माण करवाया जा रहा है। इससे ग्रामीण बच्चे खेलों में रुचि ले रहे हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। बच्चों को टीवी और मोबाइल से दूर रहना चाहिए।

भारत सरकार फिट इंडिया हिट इंडिया का नारा दे रही है। ग्रामीण इलाकों में 8 से लेकर 80 साल के बुजुर्ग भी खेलों में भाग लेकर खुद को फिट रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि कीड़ा भारती खिलाड़ियों के मां-बाप का सम्मान कर रही है। 
विज्ञापन


इस मौके पर राज्य के पहले क्रिकेटर सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें। आगे बढ़ने के लिए खेलों में भाग लेना जरूरी है। इसके अलावा कीड़ा भारती के अध्यक्ष शिव राज, मेयर चंद्र मोहन गुप्ता मौजूद रहे। 

विलुप्त हो रहे खेलों को बचाने के प्रयास जारी
खो-खो, कबड्डी, कुश्ती, पिट्ठू और कांचे आदि खेल विलुप्त होते जा रहे हैं। क्रीड़ा भारती इन खेलों के अस्तित्व को बचाने का प्रयास कर रही है। इन खेलों को भी पहचान दिलाई जा रही है।
विज्ञापन

खेलों की दुनिया में हो रहा भारी परिवर्तन
सरकार खेलों की दुनिया में परिवर्तन कर रही है। खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में कोटा मिल रहा है। खिलाड़ी खेलों के साथ सरकारी क्षेत्र में कामकाज कर रहे हैं। यूपी सरकार खिलाड़ियों को सम्मानित कर रही है। जेएंडके में भी परिवर्तन होगा। यहां पर भी खिलाड़ियों को सरकारी क्षेत्र में रोजगार मिलेगा। स्कूलों, कालेजों में खिलाड़ी खेलों में हिस्सा लें।

इन खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
खिलाड़ी                खेल
अरुण महलोत्रा        फुटबाल
सकलेन तारिक       वॉलीबाल
राकेश कुमार          तीरंदाजी
कुमारी निशा          तीरंदाजी
श्वेता ठाकुर             जूडो
शिवानी चाढ़क        क्लाइबिंग
वासू सपोलिया         एथलेटिक
दिवम गुप्ता            अंतरराष्ट्रीय सहभागिता स्टेट मेंस चैंपियन
जोश पॉल सिंह        रोलर स्केटिंग
अजमत बीबी          कराटे
मीनल गुप्ता            चेस
मान सिंह                बॉक्सिंग
पंकज मलहोत्रा        खो-खो  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें