जम्मू। अगर आप साइंस या आर्ट्स विषयों में पीजी करना चाहते हैं तो क्लस्टर यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले सकते हैं। यहां पीजी कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आने वाली 16 जून रखी गई है। एडमिशन के लिए छात्र-छात्राएं केवल ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। उन्हें संबंधित कोर्सेज में दाखिला सीयूईटी-पीजी की मेरिट के आधार पर मिलेगा।
हालांकि, जिन छात्र-छात्राओं ने सीयूईटी नहीं दिया है वे भी आवेदन के पात्र होंगे, लेकिन उनके आवेदन पर विचार केवल सीटें खाली रह जाने की स्थिति में ही होगा। आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी छात्र-छात्राएं क्लस्टर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट के इस लिंक http://clujammu.ac.im/admissions पर जाकर हासिल कर सकते हैं।
इन कोर्सेज में दाखिले का मौका :
स्कूल ऑफ साइंसेज : एमएससी बॉटनी, एमएससी केमिस्ट्री, एमए/एमएससी मैथ्स, एमएससी जियोलॉजी, एमएससी फिजिक्स, एमएससी जूलॉजी
स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज : एमए हिस्ट्री, एमकॉम
स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड लिबरल आर्ट्स : एमए इंगलिश, एमए लिंग्विस्टिक्स, एमपीए (इंडियन थिएटर एंड म्यूजिक)
स्कूल ऑफ टीचर एजुकेशन : इंटिग्रेटेड बीएड-एमएड, एमए एजुकेशन
जीजीएम साइंस कॉलेज : एमए इंगलिश, एमएससी जियोलॉजी, एमएससी जियोग्राफी
जीसीडब्ल्यू गांधीनगर : एमएससी फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी
एमएएम कॉलेज : एमए/एमएससी मैथ्स, एमए म्यूजिक
गवर्नमेंट कॉलेज : एमएड
एसपीएमआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स : एमकॉम