फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रणनीति बनाकर हर परिवार को दिया जाए योजना का लाभ

Mon, 02 Jun 2025 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक करते डीसी सचिन कुमार वैश्य। श्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
जम्मू। डीसी सचिन कुमार वैश्य से कार्यालय में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक ली। इसमें अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह रणनीति बनाकर हर जरूरतमंद परिवार को योजना का लाभ दें। इसमें किसी तरह की लापरवाही न की जाए।
विज्ञापन


डीसी ने बैठक में निर्देश दिए कि योजना के तहत पात्रों का पंजीकरण, आवेदनों की संख्या के साथ ही इसके लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। इसमें स्थानीय स्तर पर एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ, पीडीडी के अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। तय लक्ष्य को समय के अंदर हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य रूप से जिला विकास आयुक्त शेर सिंह, अधीक्षण अभियंता पीडीडी संजीव रोहमेत्रा, मुख्य योजना अधिकारी उत्तम सिंह, प्रमुख जिला प्रबंधक रोमेश चंद्र आदि मौजूद थे।


ईद-उल-अजहा पर मिलेगा पर्याप्त बिजली और पानी

जम्मू। आगामी ईद-उल-अजहा त्योहार को लेकर आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों की अतिरिक्त उपायुक्त अनसूया जामवाल ने बैठक कर समीक्षा की। इसमें उन्होंने कहा कि त्योहार पर शहर के अंदर पर्याप्त बिजली और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त अनसूया जामवाल ने कहा कि शहर में त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए इसके लिए सुरक्षा और सद्भाव का माहौल बना रहे इस पर ध्यान देना होगा। संबंधित विभाग पर्याप्त पानी और बिजली की आपूर्ति समय पर करेंगे। खासकर मुस्लिम क्षेत्रों में जहां पर नमाज अदा की जाएगी।

यहां पर रात में स्ट्रीट लाइट, पेयजल पाइप लाइनों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशों दिए कि वह मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष सफाई अभियान चलाए। समय पर कूड़े का निस्तारण कराया जाए। बैठक में मुख्य रूप से सहायक आयुक्त सना हक खान, सहायक निदेशक खाद्य, संतोष कुमार, स्वच्छता अधिकारी डॉ. विनोद कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें