मुबारक मंडी स्कूल की पात्रिका जारी करते मुख्य अतिथि व अन्य फोटो स्कूल
जम्मू। गवर्नमेंट मुबारक मंडी हायर सेकेंडरी स्कूल की वार्षिक स्कूल पत्रिका साहित्य सरिता खंड का विमोचन हुआ। सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्य स्कूल शिक्षा विभाग शांतमनु मुख्य अतिथि थे। उन्होंने पत्रिका के सफल विमोचन के लिए विद्यालय प्रशासन व अन्य टीमों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में पत्रिका साहित्य सरिता की संपादकीय टीम को सम्मानित किया गया। इसमें स्कूल प्रिंसिपल किरण देवी शर्मा, वीना पठानिया, अनायत उर रहमान, जगदेव सिंह, बिंदु गंडोत्रा और असीम गुप्ता शामिल थे। इस दौरान 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के मेधावियों और खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा निदेशक डॉ. नसीम जावेद चौधरी व विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ह्यूमैनिटी पब्लिक स्कूल के बच्चों का 11वीं के परिणाम में असाधारण प्रदर्शन
जम्मू/सांबा। ह्यूमैनिटी पब्लिक स्कूल (एचपीएस), बस्सी कलां बाड़ी ब्राह्मणा ने एक बार फिर अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की है। स्कूल ने 2024-25 सत्र के क्लास 11वीं जेकेबोस नतीजों में असाधारण प्रदर्शन किया है।
स्कूल ने 82 डिस्टिंक्शन हासिल की हैं, जबकि 46 छात्रों ने फर्स्ट डिविजन और 9 छात्रों ने सेकंड डिविजन प्राप्त की। यह स्कूल की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
एचपीएस के छात्रों ने एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित की है। विज्ञान स्ट्रीम में, खुशबू पटेल ने 98% के साथ टॉप किया, उसके बाद पीयूष नारानिया (97.2%) रहे। शुभम सिंह और भूमिका कर दोनों ने संयुक्त रूप से 93.4% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।कॉमर्स स्ट्रीम में, स्नेहा शर्मा ने 97.6% के साथ नेतृत्व किया, उसके बाद अभि चरक (94.8%) और नंदिनी शर्मा (94.6%) रहे। आर्ट्स स्ट्रीम में, भूमिका चरक ने शानदार 98.6% के साथ पहला स्थान हासिल किया, उसके बाद मान्यता बिलौरिया (97%) और सोमदेव पांडे (96.8%) रहे।
हायर सेकेंडरी विंग के इंचार्ज, प्रसिध सिंह ने इन उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि एचपीएस के छात्रों की अकादमिक सफलता ने न केवल स्कूल समुदाय बल्कि अभिभावकों को भी खुशी दी है। वाइस प्रिंसिपल, अंकू चरक ने भी छात्रों, अभिभावकों और स्कूल को बधाई दी।