फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मंडल में युवाओं ने लगाई शीतल जल की छबील

Tue, 27 May 2025 01:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरमंडल। क्षेत्र के मंडल गांव में अमावस्या के उपलक्ष्य में गांव के युवाओं ने मिलकर ठंडे और मीठे पानी की छबील लगाई, जिसमें आने वाले श्रद्धालुओं ने गर्मी के मौसम में पानी पीकर अपनी प्यास बुझाई। लगातार 15वीं वार्षिक छबील के इस स्टाल को सुबह से शाम तक चलाया गया। डीजे की धुन पर जय भोलेनाथ के भजनों से युवाओं ने रौनक बनाई थी। शीतल और मीठा जल पीकर लोगों ने भजनों का आनंद भी लिया। इसे कई लोगों ने सराहा। इस मौके पर राजकुमार, राकेश कुमार, करण कुमार, राजू, राज कुमार, कुलदीप राज, चरण दास आदि युवाओं ने योगदान देकर सफल बनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें