आरएस पुरा। टीचर फोरम के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल से मुलाकात की। उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। फोरम के सदस्यों ने कश्मीर संभाग में अपनी सेवाएं दे रहे अध्यापकों को सरकार की तरफ से सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की।
अध्यापकों ने कहा कि कश्मीर में लगातार टारगेट किलिंग के मामले देखे गए हैं। दो अध्यापक भी मारे गए हैं। ऐसे में सरकार को अध्यापकों की सुरक्षा यकीनी बनाने की जरूरत है। पूर्व मंत्री ने भरोसा दिलाया कि उनकी मांग को पूरा कराया जाएगा। उच्च अधिकारियों के साथ-साथ सरकार के समक्ष भी रखा जाएगा। इस दौरान टीचर फोरम के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। संवाद