फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीसी विशनह की इको क्लब और एनएसएस यूनिट आजादी का महोत्सव के तहत ऑनलाइन व्याख्यान सह कार्यशाला का आयोजन किया गया

विज्ञापन
जीडीसी विशनह की इको क्लब और एनएसएस यूनिट आजादी का महोत्सव के तहत ऑनलाइन व्याख्यान सह कार्यशाला क - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। आजादी का महोत्सव के तहत ऑनलाइन व्याख्यान सह कार्यशाला का आयोजन किया। इसका विषय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन रहा। अनुराधा गुप्ता, वैज्ञानिक, नोडल अधिकारी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इस अवसर पर संसाधन व्यक्ति रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने खाद बनाने की तकनीक का प्रदर्शन करते हुए बताया कि जिसे हम घरेलू कचरा कहते हैं, वह वास्तव में बेकार नहीं है, बल्कि एक संसाधन है। जिसे काले सोने में परिवर्तित किया जा सकता है। उन्होंने बगीचे के कचरे, रसोई के कचरे, फूलों के कचरे और कृषि के उपयोग पर भी जोर दिया। अपशिष्ट जो अन्यथ भूमि, वायु और जल प्रदूषण का कारण बन सकता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. अनुराधा पंडोह ने शिरकत की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अमित कुमार शर्मा ने अंत में धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं, टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें