बारहवीं कक्षा के परिणाम में जम्मू संभाग में चौथी पोजिशन लेने के साथ ही जिला में टॉपर रही मृणाल गौरव पुत्री कुमार गौरव व इंदू प्रिया आईएएस अधिकारी बन कर लोगों की सेवा करना चाहती है।
अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने माता-पिता, दादा-दादी के साथ ही शिक्षक अनिल शर्मा व राकेश चौबर को देते हुए मृणाल कहती हैं कि आइएएस के जरिये लोगों की सही सेवा की जा सकती है।
आईएएस अधिकारी बनने के बाद वह लोगों के बीच में जाकर काम करना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने तैयारी अभी से शुरू कर दी है। मृणाल के अनुसार कोविड के दौरान आनलाइन पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना फायदेमंद साबित हुआ। बारहवीं के वार्षिक परिणाम में 98.4 प्रतिशत अंक लेकर जिला में पहला स्थान प्राप्त किया।