आरएस पुरा। लायंस क्लब की ओर से सोमवार को क्लब के स्वर्गीय सदस्यों की याद में हनुमान चौक में वाटर कूलर लगाया गया। क्लब के प्रधान दीप शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसडीपीओ शब्बीर खान, थाना प्रभारी जयपाल शर्मा ने इसका लोकार्पण किया। एसडीपीओ ने लायंस क्लब की प्रशंसा करते हुए कहा कि लायंस क्लब द्वारा लगाया गया वाटर कूलर प्रशंसनीय कार्य है। उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में भी क्लब की ओर से ऐसे कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर क्लब के पूर्व प्रधान डा. पदमदेव रैणा, एमएल खन्ना, कुलदीप गुप्ता, अनिल कपूर, सरदार स्वतंत्र सिंह, सन्नी महाजन, बाजार एसोसिएशन प्रधान सचिन चोपड़ा, किराना एसोसिएशन प्रधान ओम प्रकाश चाचू, सुदेश कुमार गोगी आदि मौजूद रहे। संवाद