फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुरमंडल की श्रद्धा के 10वीं में 98 फीसदी अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
- छात्रा ने कड़ी मेहनत व अनुशासन से मिली सफलता, उच्च अधिकारी बनने का सपना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। कस्बे की होनहार छात्रा श्रद्धा गदराल ने 10वीं कक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार, स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से घर में खुशी का माहौल है। परिजन ने मिठाई बांटी।
विज्ञापन

श्रद्धा की उपलब्धि पर शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने भी उन्हें बधाई दी है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि बेटी शुरू से ही पढ़ाई के प्रति बेहद गंभीर और मेहनती रही है। श्रद्धा अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि वह रोज 15 से 17 घंटे तक पढ़ाई करती हैं। श्रद्धा का सपना उच्च अधिकारी बनने का है ताकि वह समाज और देश के लिए कुछ अच्छा कर सकें। उनकी इस उपलब्धि ने क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें