फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सिंबल कैंप में इंटर स्कूल प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरा साहिब। युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से इंटर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसका उद्घाटन एसडीएम अनुराधा ठाकुर ने किया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि खेलों से स्वास्थ्य बेहतर होता है। उन्होंने नशे की लत पर समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर भी प्रकाश डाला।
सिंबल कैंप के बॉयज हाईस्कूल मैदान में लड़कों के 14 व 17 आयु वर्ग के लिए कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, शतरंज, कुश्ती, फुटबॉल, क्रिकेट, योग हैंडबॉल और बास्केटबॉल आयोजन किया जाएगा। इसमें पहले दिन शतरंज व कबड्डी के मैच खेले गए। सरकारी व निजी स्कूलों के 650 बच्चे अपना जौहर दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिला जम्मू युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुखदेव राज शर्मा, जोनल शारीरिक शिक्षा अधिकारी, मीरा साहिब जोगिंदर शर्मा, हेड मास्टर कुलदीप राज शर्मा, पूर्व सरपंच रविंदर सिंह, पूर्व सरपंच राजा सिंह व जोनल शारीरिक शिक्षा अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें