सांबा। कैप्टन ध्रुव सिंह मेमोरियल लड़कियों के सरकारी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल सांबा में एक मेगा कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को कॅरिअर चुनने के लिए जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम में उपायुक्त राजेश शर्मा ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ विविध कॅरियर के अवसरों का पता लगाने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन में एडीसी जगदीश सिंह, एएलसी हिमानी, सीईओ सांबा केवल कृष्ण, हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल, व्याख्याताओं में स्कूल शिक्षा विभाग के संकाय, पॉलिटेक्निक कॉलेज सांबा, आईटीआई सांबा के संकाय सदस्यों के साथ निकटवर्ती स्कूलों के लगभग 200 छात्रों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान नौ मेधावी छात्रों को उपायुक्त ने स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित किया।