फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजोरी में भाजपा ने निकाली विजय तिरंगा रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। इस खुशी में वीरवार को राजोरी के दस्सल में भाजपा की ओर से विजय तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

यह यात्रा दस्सल से शुरू होकर पठान मोड़ा क्षेत्र में पहुंची और फिर वहीं पर समाप्त हुई। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, पूर्व सैनिकों, नगरवासियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान देशभक्ति गीतों की गूंज, हाथों में लहराते तिरंगे और “भारत माता की जय” के नारों से माहौल देशभक्ति से भर गया।
यात्रा में भाजपा के पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता, जिला महासचिव पुशपिंदर गुप्ता, पूर्व जिला प्रधान दिनेश शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। पूर्व एमएलसी ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा ना केवल भारत की सैन्य शक्ति का प्रतीक बनी, बल्कि आम नागरिकों के देशप्रेम और एकता की मिसाल भी साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें