फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रश्नोत्तरी में लॉ स्कूल ने हासिल किया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। डिस्प्ले योर टेलेंट तवी जोन ने शुक्रवार को रचनात्मकता, बुद्धिमत्ता और कलात्मक अभिव्यक्ति का जश्न मनाने वाली कई प्रतियोगिताएं करवाईं। सर्वप्रथम प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई।
इसमें 11 काॅलेजों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जम्मू विश्वविद्यालय के लॉ स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। राजनीति विज्ञान विभाग और एमआईईआर कॉलेज जम्मू ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में राजकीय महिला काॅलेज परेड की ओजस्वी राजपूत ने पहला स्थान हासिल किया। जम्मू विश्वविद्यालय के लॉ स्कूल की अंशिका गांधी ने दूसरा और मीडिया विभाग की पारुल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
स्किट प्रतियोगिता में छात्रों ने नाटकीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आठ कॉलेजों ने विविध सामाजिक विषयों पर प्रस्तुतियां दीं। राजकीय डिग्री कॉलेज आरएस पुरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन लर्निंग और लॉ स्कूल ने क्रमशः दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। राजकीय महिला काॅलेज परेड की टीम विजेता रही। सुरेश शर्मा, रविंदर कौल और विक्रांत शर्मा निर्णायक रहे।
विज्ञापन

संगीत खंड ने पश्चिमी समूह गान, पश्चिमी गायन एकल और पश्चिमी वाद्य एकल श्रेणियों में प्रस्तुतियों के साथ दिन की लय में चार चांद लगा दिए। राजकीय महिला काॅलेज परेड ने पश्चिमी समूह गान श्रेणी में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें