फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेयू के रजिस्ट्रार पर कैट सख्त, दो दिन में जवाब न देने पर वेतन रोकने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
- कैट ने कहा - रजिस्ट्रार कर रहे हैं गुमराह, व्यक्तिगत रूप से हों अदालत में पेश
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) ने जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) के रजिस्ट्रार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। कैट ने कहा कि अगर उन्होंने दो दिन के भीतर अदालत में जवाब दाखिल नहीं किया तो उनका वेतन रोका जाएगा। साथ ही रजिस्ट्रार को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

यह मामला सीमा नरगोत्रा बनाम जम्मू विश्वविद्यालय से जुड़ा है जो वर्ष 2023 से लंबित है। पहले यह मामला जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में चल रहा था जिसे बाद में कैट को स्थानांतरित किया गया। कैट के रिकॉर्ड के अनुसार 20 मार्च 2025 को रजिस्ट्रार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया था। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि यदि जवाब नहीं दिया गया तो उन्हें 15 मई, 2025 को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होना पड़ेगा। इसके बावजूद निर्धारित तिथि पर कोई जवाब नहीं दिया गया। बाद में 22 जुलाई को भी रजिस्ट्रार की ओर से जवाब दाखिल नहीं किया गया। उनके वकील ने अदालत को भरोसा दिलाया था कि जवाब उसी दिन जमा किया जाएगा। मामला 21 अगस्त को फिर से सुना गया तब भी कोई जवाब दाखिल नहीं किया गया। कैट ने इस रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि रजिस्ट्रार बार-बार अदालत को गुमराह कर रहे हैं और आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। कैट ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि अब अदालत को सख्त कदम उठाने पड़ेंगे। मामले की सुनवाई अब आठ नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें