चाता स्थित हाईस्कूल व प्राथमिक विद्यालय का दौरा कर जानकारी लेते विधायक विक्रम रंधावा। श्रोत स
- रंधावा ने किया हाई और प्राथमिक स्कूल चाता का दाैरा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बाहू विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम रंधावा ने शिक्षा की गुणवत्ता की जांच के लिए शुक्रवार को चाता स्थित हाई और प्राथमिक स्कूल का दौरा किया। बच्चों को प्राथमिक स्कूल की जर्जर इमारत में पढ़ाया जा रहा था। विधायक ने बच्चों की सुरक्षा के लिए तत्काल स्कूल को अस्थायी रूप से पंचायत घर में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।
रंधावा ने प्रधानाचार्य से कहा कि प्राथमिक स्कूल की इमारत को पूर्व में ही असुरक्षित घोषित किया जा चुका है। ऐसे में यहां पर बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाना जरूरी है। उनका प्रयास है कि क्षेत्र में शैक्षिक बुनियादी ढांचे की स्थिति में सुधार हो। जहां भी विद्यालयों की इमारतें सुरक्षित नहीं हैं उनको दुरुस्त किया जाएगा। इसे लेकर शिक्षा निदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारियों से बात करेंगे। मौके पर बीडीओ सतवारी, पंचायत सचिव, मंडल अध्यक्ष भी माैजूद रहे।