फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कॅरिअर चुनने में मदद के साथ छात्रों के स्वास्थ्य का रखा जाएगा ख्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के सभी जिला और क्लस्टर स्तर पर काउंसलिंग सेल का होगा पुनर्गठन
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



जम्मू। जम्मू संभाग के सरकारी स्कूलों में काउंसलिंग से जुड़ी गतिविधियां बढ़ेंगी। बच्चों को कॅरिअर, तनाव प्रबंधन के साथ मानसिक और भावनात्मक विकास में मदद मिलेगी। नई शिक्षा नीति में स्कूली बच्चों के समग्र विकास, मानसिक स्वास्थ्य व समग्र कल्याण में काउंसिल की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया है। ऐसे में संभाग के सभी जिला व क्लस्टर स्तर पर काउंसलिंग सेल का पुनर्गठन होगा।



स्कूलों में बच्चों को कॅरिअर से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। दसवीं व 12वीं के बाद कौन सा विषय लें, उसके कॅरिअर संभावना की जानकारी मिलेगी। विद्यार्थी अच्छे अंक से दसवीं और 12वीं की परीक्षा तो पास कर लते हैं, लेकिन इसके बाद कौन सा कॅरिअर चुनें, या फिर किस कोर्स में प्रवेश लें, इसकी जानकारी का अभाव रहता है। ऐसे में स्कूलों से लेकर क्लस्टर व जिला स्तर पर काउंसलिंग सेल बनेगा। वर्तमान में स्कूलों में काउंसलर नहीं मिलते हैं। ऐसे में बच्चों में कॅरिअर चुनने को लेकर भटकाव की स्थिति रहती है। इस स्थिति से निपटने के लिए विभाग काउंसिल सेल का पुनर्गठन कर उन्हें मजबूत कर रहा है। इससे अब हर स्कूल में छात्रों के लिए परामर्श प्रकोष्ठ होगा।
विज्ञापन


-



जवाबदेही तय करने के लिए

नोडल अधिकारी नियुक्त होंगे



क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में परामर्श गतिविधियों के समन्वय के लिए क्लस्टर स्तर पर भी परामर्श प्रकोष्ठों का पुनर्गठन होगा। इसमें नोडल अधिकारी को नामित किया जाएगा, जो क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में इन गतिविधियों को सुगम बनाएंगे। साथ ही मासिक आधार पर गतिविधियों से संबंधित एटीआर भी प्रस्तुत करेंगे। इससे स्कूलों से लेकर क्लस्टर स्तर तक न सिर्फ काउंसलिंग गतिविधियां बढ़ेंगी, बल्कि जवाबदेही भी तय होगी। एक जिला प्रकोष्ठ के लिए एक प्रभारी नियुक्ति किया जाएगा, जो न सिर्फ परामर्श गतिविधियों के समन्वय करेगा, बल्कि आवश्यक रिपोर्ट भी तैयार करेगा। इसको लेकर स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है।
विज्ञापन








प्रदेश भर में 762 क्लस्टर



जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश भर में 762 क्लस्टर बनाए हैं। एक क्लस्टर के अंतर्गत उसके आसपास आने वाले हाई स्कूल, मिडिल स्कूल व प्राइमरी स्कूल आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें