फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू विवि में एनईपी को मिली रफ्तार, कई नए कोर्स होंगे शुरू

विज्ञापन
बैठक में मौजूद कुलपति प्रो. उमेश राय व अन्य    स्रोत - विवि 
विज्ञापन
- सिंडिकेट की बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले, कठुआ से पुंछ तक बढ़ेंगे पढ़ाई के विकल्प
विज्ञापन


- बीटेक, बीबीए, लाइब्रेरी साइंस, शिक्षक शिक्षा और खेल शिक्षा के नए कार्यक्रमों को मंजूरी





अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति को रफ्तार मिल रही है। बुधवार को विश्वविद्यालय सिंडिकेट की 123वीं बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के तहत कई नए कोर्स शुरू करने, मौजूदा पाठ्यक्रमों में बदलाव और कई अहम शैक्षणिक प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. उमेश राय ने की।





सिंडिकेट ने कठुआ कैंपस में चार वर्षीय बीबीए और बीसीए कोर्स शुरू करने की मंजूरी दी। इसी कैंपस में 2026-27 सत्र से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक भी शुरू होगा। पुंछ कैंपस में राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र में चार वर्षीय ग्रेजुएशन के साथ एक और दो वर्षीय पीजी कोर्स शुरू किए जाएंगे। भद्रवाह कैंपस में भी पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड यूजी-पीजी कार्यक्रम शुरू करने पर मुहर लगी। शिक्षा विभाग में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) शुरू होगा। खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय में 50 सीटों के साथ चार वर्षीय बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (बीपीईएस) कोर्स भी शुरू किया जाएगा। लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में दो वर्षीय इंटीग्रेटेड मास्टर कार्यक्रम शुरू करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अर्थ साइंसेज का अलग संकाय बनेगा, ट्रांसलेशन सेलहोइ शुरू

बैठक में अर्थ साइंसेज का अलग संकाय बनाने, ट्रांस-डिसिप्लिनरी स्टडीज संकाय स्थापित करने और सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन में ट्रांसलेशन सेल शुरू करने का फैसला भी लिया गया। विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ ट्विनिंग, जॉइंट और ड्यूल डिग्री कार्यक्रमों से जुड़े यूजीसी नियमों को भी मंजूरी दी गई। सरकारी डिग्री कॉलेज सुरनकोट को स्थायी संबद्धता देने और गंग्याल के सरकारी बीएससी नर्सिंग कॉलेज का गांधी नगर नर्सिंग कॉलेज में विलय कर उसका नाम सरकारी बीएससी नर्सिंग कॉलेज, जम्मू रखने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें