फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेकेबोस ने 10वीं-12वीं के छात्रों को फिर दिया माइग्रेशन का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
- 500 रुपये लेट फीस के साथ आठ तक करें ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबोस) ने 10वीं और 12वीं के नियमित छात्रों को स्कूल बदलने का फिर मौका दिया है। जम्मू संभाग के विंटर जोन और लेह जिले के छात्र आठ जुलाई तक इंटर स्कूल माइग्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, यह सुविधा उन छात्रों के लिए है जो एक मान्यता प्राप्त स्कूल से दूसरे मान्यता प्राप्त स्कूल में दाखिला लेना चाहते हैं। छात्र अपने जिले के भीतर, एक जिले से दूसरे जिले और एक संभाग से दूसरे संभाग के स्कूल में भी माइग्रेशन के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन केवल जेकेबोस की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन किए जाएंगे। इसके लिए 835 रुपये निर्धारित शुल्क के साथ 500 रुपये टोकन लेट फीस देनी होगी। कुल 1,335 रुपये शुल्क जमा करना होगा। केवल ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई है। माइग्रेशन से जुड़े बाकी नियम और शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें