फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शोध सामग्री ढूंढना होगा आसान, जम्मू विवि ने इन्फ्लिबनेट से मिलाया हाथ

विज्ञापन
समझौते पर हस्ताक्षर करने के दौरान कुलपति उमेश राय, रजिस्ट्रार डॉ. नीरज शर्मा व अन्य     स्रोत - - फोटो : Archive
विज्ञापन
- छात्रों, शोधार्थियों और शिक्षकों को मिलेगा डिजिटल संसाधनों का लाभ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के छात्रों और शोधार्थियों के लिए अब किताबों, शोध पत्रों और पढ़ाई से जुड़ी ऑनलाइन सामग्री तक पहुंच और आसान होने जा रही है। विवि ने यूजीसी के इन्फ्लिबनेट (आईएनएफएलआईबीनेट) सेंटर, गांधीनगर के साथ समझौता किया है। इससे डिजिटल लाइब्रेरी सेवाओं को मजबूती मिलने के साथ-साथ शोध कार्यों को भी बढ़ावा मिलेगा।

इन्फ्लिबनेट यूजीसी का एक केंद्र है, जो देशभर के विश्वविद्यालयों को डिजिटल लाइब्रेरी और शोध से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराता है। विवि का कहना है कि इस सहयोग से छात्रों, शोधार्थियों और शिक्षकों को पढ़ाई और रिसर्च के लिए जरूरी सामग्री और संसाधन आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। समझौते पर जम्मू विवि के रजिस्ट्रार डॉ. नीरज शर्मा और इन्फ्लिबनेट सेंटर की निदेशक प्रो. देविका पी मडल्ली ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर कुलपति प्रो. उमेश राय समेत विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस समझौते के तहत कई डिजिटल सेवाएं शुरू की जाएंगी, जिनसे शोध सामग्री खोजने, लाइब्रेरी संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने और शिक्षकों के शैक्षणिक कार्यों का रिकॉर्ड रखने में सुविधा होगी। इससे विवि में हो रहे शोध कार्यों की पहुंच और पहचान भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति प्रो. उमेश राय ने कहा कि यह पहल विवि के डिजिटल ढांचे को मजबूत करने के साथ छात्रों, शोधार्थियों और शिक्षकों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने में मददगार साबित होगी। इससे विवि की शोध गतिविधियों को भी नया बल मिलेगा। प्रो. संगीता गुप्ता ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी सेवाएं मजबूत होने से छात्रों को राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संसाधनों तक बेहतर पहुंच मिलेगी। साथ ही शोध कार्यों की गुणवत्ता और उनकी पहचान बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें