फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नशा मुक्त युवा अभियान से जुड़े जम्मू विवि और साइंस कॉलेज

विज्ञापन
जम्मू विवि में नशामुक्त रहने की शपथ दिलाते प्रो. प्रकाश अंताल    स्रोत - विवि 
विज्ञापन
- पीएम के 100 सप्ताह के अभियान के शुभारंभ पर लिया नशामुक्त भारत का संकल्प
विज्ञापन

- जीजीएम साइंस कॉलेज मेंं निर्माण कार्यों के लिए विधायक युद्धवीर नेे दिए 20 लाख रुपये





अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान के शुभारंभ के साथ रविवार को जम्मू विश्वविद्यालय और जीजीएम साइंस कॉलेज भी इस राष्ट्रीय अभियान से जुड़े। दोनों संस्थानों में प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया और विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया।





जीजीएम साइंस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जम्मू पूर्व के विधायक युधवीर सेठी मुख्य अतिथि और क्लस्टर विवि के कुलपति प्रो. केएस चंद्रशेखर विशिष्ट अतिथि रहे। इस मौके पर विधायक युद्धवीर सेठी ने अपनी विधायक निधि से कॉलेज के आधारभूत ढांचे के विकास के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

जम्मू विवि में डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. प्रकाश अंताल ने विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने और विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वानकिया। उन्होंने शिक्षण संस्थानों से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लगातार जागरूकता फैलाने की अपील भी की।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें