फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अमृत चरण-2 में पेयजल किल्लत वाले इलाकों में बढ़ेगी स्टोरेज क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर के 15 इलाकों में बनेंगे ओवरहेड टैंक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में अमृत योजना के दूसरे चरण में पेयजल किल्लत वाले इलाकों में पानी स्टोरेज क्षमता को बढ़ाया जाएगा। 15 जगहों को चिह्नित किया गया है। इन इलाकों में ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे। कालिका कॉलोनी, बठिंडी, सुंजवां, सिद्दड़ा, सैनिक कॉलोनी, छन्नी रामा, मुट्ठी, दुर्गा नगर सहित अन्य इलाकों में सुविधा मिलेगी।
काम पर 15 करोड़ रुपये के आसपास राशि खर्च होगी। इसके लिए डीपीआर तैयार कर जमा करवाई गई है। अब डीपीआर को मंजूरी के बाद टेंडर प्रक्रिया होगी और काम शुरू होंगे। 30 हजार से ज्यादा आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन

वार्ड-74 के पूर्व पार्षद शौकत अली के अनुसार वर्ष 2018 में ग्रामीण इलाकों को चार नए वार्डों से जोड़ा गया था। इनमें अभी भी ग्रामीण व्यवस्था के हिसाब से पानी मिल रहा है। वार्ड-19 के पूर्व पार्षद अमित गुप्ता ने कहा कि बस स्टैंड सहित कई इलाकों में पानी की किल्लत रहती है।
विज्ञापन


-
अमृत योजना के दूसरे चरण में पानी स्टोरेज क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। 15 जगहों को चिह्नित किया गया है। अब इन पर काम शुरू होगा। लोगों को जरूरत के हिसाब से पानी मिलेगा।
- संजीव गुप्ता, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें