फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 40 टीमों की चुनौती, 36 घंटे में खोजेंगे नए आइडिया

विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित हैकाथॉन इनोवाथॉन 2.0 के उद्घाटन के दौरान डीन रिसर्च नीलू रोहमेत्
विज्ञापन
- जम्मू विश्वविद्यालय के इनोवाथॉन में पांच विषयों पर भिड़ेंगी टीमें
विज्ञापन

- इनोवाथॉन 2.0 में विजेताओं को मिलेंगे 50 हजार रुपये के पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नए विचारों को तकनीकी समाधान में बदलने के लिए जम्मू विश्वविद्यालय में मंगलवार को 36 घंटे के राष्ट्रीय स्तर के हैकाथॉन ‘इनोवाथॉन 2.0’ का आगाज हुआ। विश्वविद्यालय के स्किल, इनोवेशन, इनक्यूबेशन और एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेंटर की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से 483 टीमों ने आवेदन किया था।
कड़ी मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद इनमें से 40 टीमों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। प्रतिभागियों को अपने विचारों पर काम करने, प्रोटोटाइप विकसित करने और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में डीन रिसर्च स्टडीज प्रो. नीलू रोहमेत्रा मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने कुलपति प्रो. उमेश राय का प्रतिनिधित्व किया, जबकि प्रो. नरेश पाधा विशिष्ट अतिथि रहे। यह पहल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के युवाओं में नवाचार और समस्या समाधान की सोच विकसित करने के दृष्टिकोण से शुरू हुई थी।
प्रो. रोहमेत्रा ने आयोजन की निरंतरता का स्वागत किया। निदेशक प्रो. अलका शर्मा ने युवाओं को प्रयोग करने और विचारों को व्यावहारिक समाधान में बदलने के लिए प्रेरित किया।
-
पांच विषयों पर आजमाएंगे हुनर
प्रतिभागी एआई फॉर इंटेलिजेंट गवर्नेंस और स्मार्टर हिमालय समेत पांच विषयों पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। प्रविष्टियों का मूल्यांकन देशभर के शिक्षाविदों और उद्योग विशेषज्ञों की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

-
विजेता टीमों को मिलेंगे नकद पुरस्कार
तीन विजेता टीमों को क्रमशः 25 हजार, 15 हजार और 10 हजार रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। इससे पहले इनोवाथॉन 1.0 में 107 टीमों ने पंजीकरण कराया था और 35 टीमें अंतिम दौर तक पहुंची थीं। दो दिवसीय आयोजन का समापन बुधवार को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें