फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एआई के इस्तेमाल और खतरों पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

विज्ञापन
छन्नी हिम्मत स्कूल में एआई पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। स् - फोटो : samvad
विज्ञापन
- वाद-विवाद में आलिया प्रथम, वर्षा और वंश ने भी मारी बाजी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (डीआईपीआर) ने सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल छन्नी हिम्मत में एआई के उपयोग और खतरों पर वाद-विवाद प्रतियोगिता करवाई। यह आयोजन सरकार के युवा सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत हुआ। विद्यार्थियों ने विषय पर अपने विचार रखे। आलिया ने पहला, वर्षा ने दूसरा और वंश ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया। उप निदेशक सूचना (जनसंपर्क) मोक्षा डोगरा ने कहा कि युवा सशक्तीकरण कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को ज्ञान और कौशल देकर आत्मविश्वासी, कुशल और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि एआई जैसी आधुनिक तकनीक का सुरक्षित और सावधानीपूर्वक इस्तेमाल जरूरी है। विद्यार्थियों को तकनीक का सकारात्मक उपयोग कर समाज और अपने विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उप मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप सिंह ने महत्वपूर्ण विषय पर प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए डीआईपीआर की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने और संवाद कौशल निखारने में मदद करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से उभरती तकनीकों के प्रति जिज्ञासु रहने और उनका जिम्मेदारी से उपयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे और उन्होंने अतिथियों से सवाल-जवाब भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें