फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू विवि के दो विद्यार्थी संसद में जानेंगे लोकतंत्र की कार्यप्रणाली

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोकसभा सचिवालय के अपने नेता को जानें कार्यक्रम के लिए अंशिका गांधी और नारायण चौधरी का चयन
विज्ञापन


- सरदार पटेल की जयंती पर कल संसद जाएंगे, देशभर के युवाओं के साथ लेंगे हिस्सा

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कल जम्मू विश्वविद्यालय के दो विद्यार्थी संसद में देश के नेताओं को श्रद्धांजलि देंगे और लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को करीब से जानेंगे। लोकसभा सचिवालय के राष्ट्रीय कार्यक्रम अपने नेता को जानें के लिए लॉ स्कूल की अंशिका गांधी और डिजाइन योर डिग्री कोर्स के विद्यार्थी नारायण चौधरी का चयन हुआ है।

कार्यक्रम में देशभर से चुने गए युवाओं को संसद जाने और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से समझने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी संसद के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में राष्ट्रीय नेताओं को श्रद्धांजलि देंगे। इसके साथ ही उन्हें देश के नेताओं के जीवन, उनके योगदान और देश को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। जम्मू विवि के कुलपति प्रो. उमेश राय ने दोनों विद्यार्थियों के चयन पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान के मूल्यों को समझने का अवसर देते हैं। इस मौके पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. नीरज शर्मा, विद्यार्थी कल्याण विभाग के डीन प्रो. प्रकाश अंतहाल, लॉ स्कूल की निदेशक प्रो. मंजू जम्वाल, प्रो. अलका शर्मा और परिसर सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष प्रो. मोनिका चड्ढा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें