फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सैनिक स्कूल में नागरोटियन मेला सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समा

विज्ञापन
मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र। स्रोत : सैनिक स्कूल - फोटो : Archive
विज्ञापन
- खेल, खानपान और संगीत के बीच कैडेट्स ने उठाया उत्सव का आनंद
विज्ञापन

- घुड़सवारी, ऊंट की सवारी और आतिशबाजी ने मेले को बनाया यादगार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सैनिक स्कूल नगरोटा में वार्षिक नागरोटियन मेला-2026 उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। मेजर सोमनाथ शर्मा पीवीसी स्टेडियम में मेले का उद्घाटन स्कूल के प्रधानाचार्य कैप्टन (आईएन) शिबू देवासिया ने वीरवार शाम साढ़े चार बजे किया। खानपान, खेलों, संगीत और मनोरंजन की विभिन्न गतिविधियों ने कैडेट्स का मन मोह लिया।
विज्ञापन

सिंबली साउथ का विशेष फूड काउंटर भी आकर्षण का केंद्र रहा। कैडेट्स की ओर से लगाए गए खेल स्टॉल ने उनकी रचनात्मकता, टीम भावना और प्रबंधन कौशल को प्रदर्शित किया। घुड़सवारी और ऊंट की सवारी ने आयोजन में रोमांच का रंग भरा। स्कूल के संगीत बैंड द डेसिबल्स की प्रस्तुति पर कैडेट झूम उठे। लकी रैफल ड्रॉ में पुरस्कार जीतने को लेकर उत्साह बना रहा। शाम को आतिशबाजी ने आसमान को रोशन कर दिया। रात आठ बजे मेले का समापन हुआ। यह आयोजन कैडेट्स को पढ़ाई और सैन्य प्रशिक्षण की व्यस्त दिनचर्या से कुछ समय निकालकर मनोरंजन करने का अवसर देने के साथ आपसी मित्रता और सौहार्द को मजबूत करने का माध्यम भी बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें