फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नए जोश, आगे बढ़ने की सोच के साथ छात्रों ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

विज्ञापन
सुशांत वर्मा। अमर उजाला
विज्ञापन
- अंबफला स्थित भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई परीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से शहर में अंबफला स्थित भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा देने शहर के कोने कोने से पहुंचे छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। परीक्षा का आयोजन तीन केंद्रों जम्मू, कठुआ व उधमपुर में किया गया।
तीनों केंद्रों में कुल 574 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। सुबह 11 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित थे। सभी ने अमर उजाला की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि परीक्षा के माध्यम से निश्चित तौर पर वे जीवन में अपनी सफलता का रास्ता चुन सकेंगे।
विज्ञापन



परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्राओं ने प्रश्नों को लेकर अपनी जानकारियों को साथियों के साथ साझा किया। सभी का कहना था कि स्कूल व अमर उजाला की तरफ से परीक्षा को लेकर लगातार उत्साहवर्धन किया गया। अमर उजाला समाचार पत्र ही नहीं उनके सपनों को साकार करने का माध्यम है। इस मुहिम का हिस्सा बनकर वे बेहतर महसूस कर रहे हैं।
-
पहली बार परीक्षा में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। स्कूल में पंजीकरण के लिए फार्म भरने के बाद से ही तैयारी शुरू कर दी थी। हर वर्ष परीक्षा आयोजित होने की जानकारी मिलने पर उत्सुकता बढ़ी। अब अपने भाई-बहनों को भी इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करूंगी।
- माही, कक्षा 9, राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, विजयपुर
-
स्कूल में पंजीकरण के बाद लगातार तैयारी की। उम्मीद है कि परीक्षा में सफलता मिलेगी। इस परीक्षा के अनुभव के बारे में घर पर अपने छोटे भाई-बहनों को बताऊंगी और उन्हें अगले वर्ष इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करने का प्रयास करूंगी।
- हर्षिका, कक्षा 12, नीट ग्रीन मॉडल एकेडमी, संग्रामपुर
-
परीक्षा में पहली बार शामिल होने का अवसर मिला। परीक्षा का माहौल अच्छा रहा, हालांकि गणित और सामान्य ज्ञान के कुछ प्रश्नों ने उलझाया। पंजीकरण के दिन से ही उत्साह बना हुआ था। अमर उजाला फाउंडेशन की यह परीक्षा विद्यार्थियों को अपनी क्षमता परखने और भविष्य की तैयारी करने का अवसर देती है।
- आर्तिका, कक्षा 12, नीट ग्रीन मॉडल स्कूल, संग्रामपुर
-
पहले दिन से ही मन में उत्साह बना हुआ था। परीक्षा शांत माहौल में हुई और प्रश्नों के माध्यम से खुद को परखने का अवसर मिला। परीक्षा को लेकर मन में जो संशय था, वह भी दूर हो गया। मेरा मानना है कि सभी विद्यार्थियों को इसमें भाग लेना चाहिए।
- हिमानी भगत, कक्षा 12, नीट ग्रीन मॉडल एकेडमी, संग्रामपुर
-
मन में जो डर था, वह परीक्षा केंद्र पहुंचने पर दूर हो गया। प्रश्नपत्र सहज लगा और उम्मीद है कि सफलता मिलेगी। यह परीक्षा विद्यार्थियों के भविष्य के लिए उपयोगी है। परीक्षा के अनुभव से साथ आए मित्रों को भी आगे भाग लेने की प्रेरणा मिली।

- ध्रुव उपाध्याय, कक्षा 11, राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, गुड़ा कल्याल
स्कूल में पंजीकरण के बाद लगातार तैयारी की और सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए अमर उजाला के समसामयिक कॉलम भी पढ़े। विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा उपयोगी है। इस आयोजन से उत्साह बढ़ा है और तैयारी को दिशा मिली है।
- कन्हैया, कक्षा 11, पीएमश्री राजकीय मॉडल स्कूल, पलांवाला
-
पंजीकरण के दिन से ही उत्साह बना हुआ था और प्रश्नपत्र मिलने पर उत्सुकता और बढ़ गई। पूरी तैयारी के साथ परीक्षा दी है और सफलता की उम्मीद है। यह पहल विद्यार्थियों को अपनी मेधा परखने और आगे बढ़ने का अवसर देती है।
- नमन सपोलिया, कक्षा 11, एसडीएमपी हायर सेकेंडरी स्कूल, बनतालाब
-
शुरुआत में मन में प्रश्नपत्र को लेकर आशंकाएं थीं, लेकिन परीक्षा देने के बाद वे दूर हो गईं। पढ़ाई से जुड़े प्रश्न मिले और गणित व सामान्य ज्ञान के सवाल भी अच्छे लगे। अब अन्य विद्यार्थियों को भी भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

- सुशांत वर्मा, कक्षा 12, राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, विजयपुर

सुशांत वर्मा। अमर उजाला

सुशांत वर्मा। अमर उजाला

सुशांत वर्मा। अमर उजाला

सुशांत वर्मा। अमर उजाला

सुशांत वर्मा। अमर उजाला

सुशांत वर्मा। अमर उजाला

सुशांत वर्मा। अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें