फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हिंदी कविताओं संग पुरानी यादों से जुड़ा कॉलेज

विज्ञापन
पूर्व छात्राओं के साथ कॉलेज की शिक्षक व छात्राएं    स्रोत -कॉलेज 
विज्ञापन
नोट - फोटो अटैच है
विज्ञापन




- गांधीनगर महिला कॉलेज में पूर्व छात्राओं ने सुनाईं अपनी लिखी कविताएं





अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। गांधीनगर महिला कॉलेज में मंगलवार को हिंदी पखवाड़े का समापन कार्यक्रम आयोजित किया। कॉलेज की एलुमनाई एसोसिएशन ने हिंदी विभाग के साथ मिलकर यह कार्यक्रम किया। इसमें छात्राओं ने हिंदी के महत्व पर अपने विचार रखे और अपनी लिखी कविताएं सुनाईं। कार्यक्रम में शामिल पुरानी छात्राओं और अतिथियों ने भी हिंदी की भूमिका पर बात की और कॉलेज के अपने दिनों की यादें साझा कीं।





कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग की पूर्व निदेशक प्रो. नलिनी कोहली, अधिवक्ता राधा शर्मा, डॉ. दविंदर कौर, आकाशवाणी की माधवी शर्मा, हिंदी विभाग की पूर्व अध्यक्ष प्रो. रेनू नंदा और अंबिका समनोत्रा शामिल हुईं। उन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज में हिंदी के महत्व पर अपने विचार रखे। छात्राओं से हिंदी को पढ़ाई और रोजमर्रा के जीवन से जोड़ने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्राओं ने अपनी लिखी कविताएं सुनाईं। इससे कार्यक्रम में साहित्य का रंग भी जुड़ा। पुरानी छात्राओं ने अपने कॉलेज के अनुभव साझा किए और छात्राओं से संवाद किया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कुलविंदर कौर ने एलुमनाई एसोसिएशन के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुरानी छात्राओं का कॉलेज से जुड़े रहना और मौजूदा छात्राओं के साथ बातचीत करना दोनों के लिए उपयोगी है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें