फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाॅकी : खिताब के लिए पुंछ और पीजी विभाग की टक्कर आज

विज्ञापन
इंटर कॉलेज हॉकी (पुरुष) प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों से मिलते मुख्य अतिथि। ज
विज्ञापन
- सेमीफाइनल में जीडीसी पुंछ ने कठुआ की टीम को 5-0 से हराया
विज्ञापन

- पीजी विभाग ने एमबीएस कॉलेज को मात दे फाइनल में जगह पक्की की
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। इंटर कॉलेज हॉकी (पुरुष) प्रतियोगिता में जीडीसी पुंछ और पीजी विभाग जम्मू विश्वविद्यालय ने शानदार जीत के साथ फाइनल में जगह बना ली। मंगलवार को जम्मू विश्वविद्यालय के हॉकी मैदान में खेले गए दोनों सेमीफाइनल मुकाबले एकतरफा रहे। खिताबी मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा।
पहले सेमीफाइनल में राजकीय डिग्री काॅलेज (जीडीसी) पुंछ की टीम ने जीडीसी कठुआ को 5-0 से शिकस्त दी। गमनप्रीत सिंह ने सातवें और 16वें मिनट में दो गोल दागे। ध्रुव शर्मा ने 20वें और 26वें मिनट में लगातार दो गोल कर टीम की बढ़त 4-0 कर दी। तनवीर अहमद ने 38वें मिनट में पांचवां गोल कर जीत पक्की कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल में पीजी विभाग जम्मू विश्वविद्यालय ने एमबीएस कॉलेज को 3-0 से हराया। कवलप्रीत सिंह ने छठे मिनट में खाता खोला। करण भगत ने 18वें मिनट में दूसरा गोल किया। गुरप्रीत सिंह ने 41वें मिनट में तीसरा गोल कर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। पहले सेमीफाइनल में डॉ. विमल किशोर मुख्य अतिथि रहे। दूसरे मुकाबले में राष्ट्रीय हॉकी रेफरी पीपी सिंह मुख्य अतिथि रहे। प्रतियोगिता का आयोजन जम्मू विश्वविद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय की ओर से किया जा रहा है। बुधवार को तीसरे स्थान के लिए मुकाबले के बाद फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें