फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नए उद्यमों को मिलेगा बढ़ावा, आईआईएम ने मिशन युवा से किया करार

विज्ञापन
नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए आईआईएम, एफईआईएसडी और मिशन युवा ने एमओयू किया। स्रोत : - फोटो : Archive
विज्ञापन
- नवाचार को मिलेगा संस्थागत व वित्तीय सहयोग, आइडिया से उद्यम विस्तार तक युवाओं को मेंटरशिप उपलब्ध कराने की पहल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में आईआईएम जम्मू, एफईआईएसडी और मिशन युवा ने त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य प्रदेश में नए और नवाचारी उद्यमों को विकसित करने के साथ युवाओं को कारोबार शुरू करने और उसे आगे बढ़ाने के लिए एक मजबूत ईकोसिस्टम उपलब्ध कराना है।
आईआईएम जम्मू-एफईआईएसडी की इन्क्यूबेशन सुविधाओं, मिशन युवा के संस्थागत एवं वित्तीय सहयोग तथा आईआईएम जम्मू की चयन और मेंटरिंग विशेषज्ञता को एक मंच पर लाया गया है। इससे उद्यम शुरू करने की इच्छा रखने वाले युवाओं को आइडिया तैयार करने से लेकर उद्यम को स्थापित करने और विस्तार देने तक संरचित सहयोग मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एमओयू पर हस्ताक्षर समारोह आईआईएम जम्मू में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व आईआईएम जम्मू के डीन फैकल्टी एंड रिसर्च प्रो. जबीर अली ने किया। आईआईएम जम्मू की ओर से सीईआईएसडी के चेयरपर्सन डॉ. मुकबिल बुरहान ने हस्ताक्षर किए।
इन्क्यूबेशन सेंटर की ओर से चीफ इनोवेशन ऑफिसर डॉ. विवेक शर्मा और मिशन युवा की ओर से ज्वाइंट डायरेक्टर एम्प्लॉयमेंट परमजीत रैना, जेकेएएस ने प्रतिनिधित्व किया। उनके साथ असिस्टेंट डायरेक्टर एम्प्लॉयमेंट सेंट्रल मनीष सूदन भी मौजूद रहे।
एमओयू के तहत युवाओं को इन्क्यूबेशन, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और उद्यम विकास के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। इससे स्थानीय स्तर पर नए कारोबारी विचारों को व्यावहारिक उद्यम में बदलने और टिकाऊ रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस अवसर पर इन्क्यूबेशन सेंटर की टीम के कनव पाधा, ध्रुवी शर्मा और अंजलि गोस्वामी तथा आईआईएम जम्मू इनोवेशन हब की सोनिया शर्मा और ईशान मेहरा भी मौजूद रहे। यह साझेदारी जम्मू-कश्मीर में इनोवेशन और स्टार्टअप ईकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें