फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पांच और छह को जम्मू संभाग के कई इलाकों में बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बिजली ढांचे के रखरखाव और आवश्यक कार्यों के चलते जम्मू संभाग के कई इलाकों में पांच और छह सितंबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के चीफ इंजीनियर ने इसकी जानकारी दी है। पांच सितंबर को वेयर हाउसिंग और आसपास के क्षेत्रों में सुबह छह से नौ बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। अपर रूपनगर, दुर्गा नगर, पाधा लेन, लोअर रूपनगर, जेडीए, बूटा नगर, उमा देवी मंदिर, मुट्ठी, चिनौर और शिवा कॉलोनी में सुबह छह से 11 बजे तक कट रहेगा। अरनास, पोंडा मोहल्ला में सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन

छह सितंबर को बसोहली, मरथा, नगरोटा, समान जंद्रोटा, मश्का, बनी, भंडार, ढुग्गन, चलोग और ढग्गर में सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी। भगवाह और साजन में सुबह आठ से 11 बजे तक कट रहेगा। बरवाल, पल्ली, सक्ता चक-ए, नगरी, जखबार, ऐरवां, सैदपुर, औद्योगिक क्षेत्र मरौली, कुमरी कठेरा, लॉगेट, बरनोटी, राजबाग, नानन, बुधी, मरहीन, चन्नी, पहाड़पुर, चंदवां और हरिया चक समेत औद्योगिक क्षेत्रों में सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। शहीदी चौक, सुपर बाजार, जखबार, चंगरान, कठुआ जेल तथा अपर और लोअर शिवा नगर में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी। कोरेपुन्नू, सलालपुर, डोहलियां जट्टां और खानवाल में सुबह सात से 10 बजे तथा बीरपुर कॉम्प्लेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया और खानल सेवरा में सुबह छह से 10 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें