फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लद्दाख विश्वविद्यालय का एंथम सांग तैयार करें, 50 हजार जीतें

विज्ञापन
विज्ञापन
रचना मौलिक होनी चाहिए, 20 अगस्त तक किया जा सकता है आवेदन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। लद्दाख के युवाओं के पास 50 हजार रुपये जीतने का मौका है। लद्दाख विश्वविद्यालय ने अपने एंथम सांग की रचना के लिए पूरे यूटी के युवाओं से आवेदन मांगे हैं। रचना मौलिक होना पहली शर्त है। आवेदन के लिए आखिरी तिथि आने वाली 20 अगस्त रखी गई है। विजेता को नकद धनराशि के साथ ही प्रशंसा प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
लद्दाख विश्वविद्यालय की स्थापना आज से छह साल पहले वर्ष 2020 में हुई थी। वर्तमान में लेह और कारगिल में विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस हैं और छह डिग्री कॉलेज इससे जुड़े हैं। अब उसकी ओर से विश्वविद्यालय गान के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। यह प्रविष्टियां विश्वविद्यालय की पहचान और गौरव को दर्शाने वाली होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंथम की अवधि न्यूनतम डेढ़ मिनट से अधिकतम ढाई मिनट तक होनी चाहिए। एंथम लिखित में हो। इसे पीडीएफ या वर्ड फार्मेट में टाइप किया गया हो। साथ ही एमपी3 फॉर्मेट में इसकी प्रमाणित ऑडियो रिकॉर्डिंग भी हो। आवेदक को रचना के विषय, प्रेरणा और सांस्कृतिक प्रासंगिकता को स्पष्ट करने वाला एक संक्षिप्त लेख भी लिखना होगा। प्रविष्टियां इस ईमेल iprcelluolgmail.com पर भेजी जा सकती हैं। लद्दाख विश्वविद्यालय के डॉ. रफी ने बताया कि प्रविष्टियों का मूल्यांकन एक चयन समिति की ओर से किया जाएगा।

ये हैं शर्तें
एंथम को हिंदी में और मौलिक होना चाहिए।
इसमें लद्दाख विश्वविद्यालय के दृष्टिकोण, मिशन और मूल्य प्रतिबिंबित होने चाहिए।
यह मौलिक, संस्कृति और भावनात्मक रूप से
एंथम उत्कृष्टता, आकांक्षा और एकता का प्रतीक हो।
यह प्रेरक और समारोहों में उपयोग के लिए उपयुक्त हो।
यह विश्वविद्यालय समुदाय में साझा भावना का संचार करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें