फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चित्रकला प्रतियोगिता में हरसिमरन कौर पहले स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्स्टर विवि में करवाया जा रहा युवा तरंग महोत्सव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू क्लस्टर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में छात्र कल्याण विभाग की ओर से आयोजित सांस्कृतिक एवं साहित्यिक महोत्सव युवा तरंग 2025 में परिसर में दृश्य कला और संगीत प्रतिभाओं का मिश्रण देखने को मिला। बुधवार को इसमें चित्रकला, पोस्टर निर्माण और कार्टूनिंग मेकिंग प्रतियोगिता हुई। यह आयोजन कला संकाय की डीन डॉ. मोनिका शर्मा और एसओटीईटी के डीन डॉ. मोहम्मद जुबैर की देखरेख में हुआ। इन कार्यक्रमों का निर्णायक अंकुश केसर, इम्पा, महुआ गुप्ता और डॉ. अमरजीत सिंह रहे।
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में हरसिमरन कौर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कौशिका भट्याल दूसरे और सिमरन चौधरी तीसरे स्थान पर रहीं। पोस्टर मेकिंग में भी हरसिमरन कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। माधव सोंत्रा ने दूसरा और मोहम्मद जैगम सलारिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्टूनिंग प्रतियोगिता में असाधारण रचनात्मकता का प्रदर्शन हुआ। इसमें पारसी शर्मा ने प्रथम, मोहम्मद जैगम ने द्वितीय और रुचिरा वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें