फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्मशानघाट के लॉकर में रखीं अस्थियों से छेड़छाड़, चोरी भी हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शक्तिनगर श्मशानघाट के लॉकर में रखी अस्थियों से छेड़छाड़ हुई है। शरारती तत्वों ने लॉकर के ताले तोड़कर उनसे छेड़छाड़ की है। पानी की टोंटी व नलके भी चोरी कर लिए गए हैं। श्मशानघाट पर काम करने वाले कृष्ण सिंह ने बताया कि हम यहां पर पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह छह बजे श्मशानघाट पर पहुंचे तो सब कुछ बिखरा पड़ा था। स्थानीय विधायक से सीसीटीवी लगवाने की मांग की थी लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अगर परिवार वाले अगर अस्थियां लेने आएंगे तो हम क्या जवाब देंगे। पुलिस चौकी में शिकायत की तो पुलिस ने पहले लिखित शिकायत देने की बात की उसके बाद ही कार्रवाई करने के लिए कहा। श्मशानघाट में अस्थियों के छेड़छोड़ पर स्थानीय लोगों में रोष है।
विज्ञापन


शास्त्रीनगर में दो बाइक पर पांच
संदिग्ध लोग घूमते दिखे
जम्मू। शास्त्रीनगर इलाके में देर रात एक से ढाई बजे के बीच दो बाइक पर पांच संदिग्ध लोगों को गलियों में घूमते देखा गया है। ये लोग सीसीटीवी में कैद हुए हैं और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार यह घटना 17 नवंबर की है। इसमें ये लोग बिना हेलमेट पहने शाॅल ओढ़े गलियों में घूमते दिखे हैं। उनकी यह हरकत सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस इन लोगों की पहचान कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें