फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: युवाओं ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा, 40 टीमों ने पेश किए नवाचार

विज्ञापन
15 हजार रुपये के साथ प्रतिभागी। स्त्रोत विश्वविद्यालय
विज्ञापन
जेयू में इनोवाथॉन 2.0 का समापन, पांच क्षेत्रों की समस्याओं के तकनीकी समाधान किए तैयार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। किसी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से सरकारी सेवाओं को बेहतर बनाने का विचार पेश किया तो किसी ने आपदा प्रबंधन, कृषि और जल संरक्षण की चुनौतियों के समाधान तलाशे। देशभर से जम्मू पहुंचे युवाओं ने 36 घंटे तक लगातार विचार-मंथन और तकनीकी प्रयोग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के इनोवाथॉन 2.0 हैकाथॉन का बुधवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में 483 टीमों ने आवेदन किया था, जिनमें से 40 टीमों को चयन प्रक्रिया के बाद हिस्सा लेने का अवसर मिला।
विज्ञापन

स्किल इनोवेशन इनक्यूबेशन एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेंटर (एसआईआईईडीसी) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने केवल विचार प्रस्तुत नहीं किए, बल्कि उनके आधार पर तकनीकी समाधान और प्रोटोटाइप भी तैयार किए। प्रतिभागियों में लद्दाख से लेकर त्रिपुरा और चेन्नई तक के युवा शामिल रहे। समापन समारोह में उपराज्यपाल के प्रधान सचिव गोविंद जायसवाल मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि नवाचार तभी सार्थक है, जब उसका लाभ समाज तक पहुंचे। युवाओं को वास्तविक जीवन की चुनौतियों को समझकर उनके व्यावहारिक समाधान तैयार करने चाहिए। सी-डैक के कार्यकारी निदेशक विवेक खनेजा ने कहा कि शिक्षा में समस्या समाधान आधारित सोच को बढ़ावा देना जरूरी है। हैकाथॉन में एआई आधारित स्मार्ट गवर्नेंस, सुरक्षा, सार्वजनिक सेवाओं, आपदा प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन, डीपटेक, कृषि, जल, ऊर्जा और डिजिटल विरासत जैसे पांच विषयों पर काम हुआ। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों के विचारों और तैयार प्रोटोटाइप का मूल्यांकन किया। डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. जेपी सिंह जूरल ने युवाओं को सोचने, निर्माण करने और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने का संदेश दिया। आयोजन प्रो. अलका शर्मा के नेतृत्व में हुआ। विजेता टीमों को उनके नवाचार और समाधानों के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें