फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश में 8वीं कक्षा का परिणाम जारी, 96 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
- जम्मू-कश्मीर ने 169351 लाख ने दी थी परीक्षा, 162440 लाख ने परीक्षार्थियों ने पाई सफलता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राज्य शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (जेकेएससीईआरटी) ने आठवीं कक्षा का वार्षिक परिणाम जारी कर दिया है। इस बार जम्मू-कश्मीर के सभी 20 जिलों से 96 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। पिछले साल 96.6 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे थे।
हार्ड और साॅफ्ट जोन में मार्च-अप्रैल में हुई आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में 169351 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 162440 लाख सफल रहे हैं। निजी स्कूलों का परिणाम 98.6 प्रतिशत रहा, जबकि सरकारी स्कूलों का 95 प्रतिशत है। पिछले वर्ष निजी स्कूलों को परिणाम 98.58 प्रतिशत, जबकि सरकारी स्कूलों का 95.2 प्रतिशत था। यानी, इस बार निजी और सरकारी स्कूलों के परिणाम में हल्की गिरावट आई है। कश्मीर संभाग में 83015 बच्चों ने परीक्षा दी, जिसमें 78464 उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, जम्मू संभाग से 86336 परीक्षा में बैठे और 83976 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन

जम्मू जिले के 17716 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 17109 सफल रहे हैं। 28 बच्चों ने परीक्षा नहीं दी है। जम्मू जिले में 319 विद्यार्थियों का परिणाम पोटेंशन लर्नर रहा है। यानी, इन बच्चों के अंक या तो स्कूल में लिए गए टेस्ट में कम या इनकी सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां कम रही हैं। ऐसे बच्चों के लिए 15 दिनों की उपचारात्मक कक्षा लगती है, जिसके बाद उन्हें अगली कक्षा में दाखिला दिया जाता है।
विज्ञापन



इस बार एससीईआरटी के कुप्रबंधन
का शिकार रही आठवीं की परीक्षा
आठवीं कक्षा की परीक्षा इस बार एससीईआरटी के कुप्रबंधन का शिकार रही है। परीक्षा की डेटशीट हो या परिणाम एससीईआरटी का कुप्रबंधन इसमें साफ दिखा है। इस बार परीक्षा परिणाम में 2.6 फीसदी की गिरावट में इस कुप्रबंधन का अहम योगदान रहा है। एससीईआरटी ने दो से तीन बार आठवीं कक्षा की डेटशीट में बदलाव किया है। साॅफ्ट जोन में पहले परीक्षा पांच मार्च को प्रस्तावित थी, लेकिन इसमें बदलाव कर परीक्षा 13 मार्च से शुरू हुई, जिसे 29 मार्च को संपन्न होना था, लेकिन 13 और 22 मार्च की परीक्षा होने के बाद एससीईआरटी ने 24, 26 और 29 मार्च के पेपर को स्थगित कर दिया। वहीं, हार्ड जोन की डेटशीट में भी बदलाव किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें